Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Mar, 2018 03:26 PM
डल्हौजी रोड पर पुरानी कचहरी के सामने 2 गुटों के बीच खूनी भिड़ंत में 3 लोग घायल हो गए। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जाती है। अस्पताल में उपचाराधीन घायलों की पहचान पुष्कर पुत्र प्रेम मेहरा निवासी मोहल्ला जंदरियां, गगनदीप उर्फ रिंकू पुत्र जोगिन्द्र...
पठानकोट(शारदा): डल्हौजी रोड पर पुरानी कचहरी के सामने 2 गुटों के बीच खूनी भिड़ंत में 3 लोग घायल हो गए। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जाती है। अस्पताल में उपचाराधीन घायलों की पहचान पुष्कर पुत्र प्रेम मेहरा निवासी मोहल्ला जंदरियां, गगनदीप उर्फ रिंकू पुत्र जोगिन्द्र पाल निवासी लमीनी तथा अमृतसर रैफर किया गए घायल की पहचान शुभम उर्फ शमी पुत्र अशोक कुमार निवासी लमीनी के रूप में हुई है।
इस भिड़ंत संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई.बलविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने घायल गगनदीप के दर्ज ब्यानों के आधार पर दूसरे गुट के राजा, आयुश, अभिषेक, विशाल महाजन, उसका भाई, स्टाइल, अजय पाल, पंकज शर्मा, जोनी सहित 5 अज्ञातों सहित 14 पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ हेतु छापेमारी कर रही है। दूसरी ओर दोनों गुटों में हुई खूनी भिड़ंत होने के पीछे आपसी पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। घायलों गगनदीप ने बताया कि वारदात के समय वह अपने मित्रों के साथ डल्हौजी रोड पर खड़ा था। इसी बीच दो कारों व 2-3 दोपहिया वाहनों पर सवार दर्जन के करीब लोगों ने आकर उन पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वह व पुष्कर व शुभम बुरी तरह घायल हो गए।