Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 08:34 AM
ठाकर आबादी में अपने ननिहाल में आए एक युवक की नशे का अधिक सेवन करने से मौत हो गई। थाना नंबर-2 की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
जानकारी के अनुसार मृतक के मामा व ठाकर आबादी निवासी दौलत राम ने बताया कि...
अबोहर(भारद्वाज, रहेजा, नागपाल): ठाकर आबादी में अपने ननिहाल में आए एक युवक की नशे का अधिक सेवन करने से मौत हो गई। थाना नंबर-2 की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
जानकारी के अनुसार मृतक के मामा व ठाकर आबादी निवासी दौलत राम ने बताया कि उसका 16 वर्षीय भांजा राहुल निवासी फरीदकोट गत दिवस यहां पर रहने के लिए आया था।
उसने बताया कि उसका भांजा नशे का सेवन करता था। दोपहर वह बाथरूम में नहाने गया और काफी समय तक बाहर नहीं आया तो उन्होंने बाथरूम में जाकर देखा तो वह मूर्छित पड़ा था। जब उन्होंने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।