Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Aug, 2017 10:07 AM
पुलिस ने अलाल रेलवे स्टेशन के नजदीक से गुजरते रजबाहे में से शव बरामद किया है।
धूरी(संजीव जैन): पुलिस ने अलाल रेलवे स्टेशन के नजदीक से गुजरते रजबाहे में से शव बरामद किया है।
जी.आर.पी. चौकी धूरी के इंचार्ज परमिंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने यह शव अलाल रेलवे स्टेशन के नजदीक से गुजरते एक रजबाहे में से बरामद किया है तथा मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र 26-27 वर्ष प्रतीत होती है। शव को पहचान हेतु 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल धूरी के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है।