Edited By Updated: 29 Mar, 2017 04:10 PM
संदिग्धावस्था में 2 बेसहारा लोगों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार माल गोदाम रोड पर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की हालत अचानक गंभीर हो गई।
भटिंडा (पायल): संदिग्धावस्था में 2 बेसहारा लोगों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार माल गोदाम रोड पर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की हालत अचानक गंभीर हो गई। सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा के सदस्यों ने पीड़ित को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। संस्था ने कोतवाली पुलिस को सूचित कर शव पोस्टमार्टम हेतु सुरक्षित रखवा दिया है। संस्था प्रभारी विजय गोयल ने बताया कि मृतक का नाम राजू था और वह बेसहारा था। दूसरे मामले में गोल डिग्गी निकट पानी वाली टंकी तले एक बेसहारा व्यक्ति की मौत हो गई। थाना कोतवाली पुलिस की उपस्थिति में संस्था सदस्य राजेंद्र कुमार व मनी शर्मा ने शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल पहुंचाया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई।