दिन-दिहाड़े लुटेरों ने की CA की पत्नी की हत्या

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jul, 2017 02:28 AM

day of the time robbers have ca the murder of his wife

कमला नेहरू कालोनी में दिन-दिहाड़े कुछ लुटेरों ने एक सी.ए. की पत्नी की बेरहमी से....

भटिंडा(विजय): कमला नेहरू कालोनी में दिन-दिहाड़े कुछ लुटेरों ने एक सी.ए. की पत्नी की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में लुटेरे घर से सोने के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। यही नहीं लुटेरे जाते वक्त घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज भी अपने साथ ले गए। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लुटेरों व हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व जांच की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार सी.ए. अनिल गुप्ता अपनी पत्नी कनिका (35) तथा सवा साल के बच्चे के साथ कमला नेहरू कालोनी की कोठी नंबर 310 में रहते थे। शनिवार को अनिल गुप्ता अपने मैहणा चौक स्थित दफ्तर चले गए व कनिका व उसका बच्चा घर में मौजूद थे। इसी दौरान दोपहर से पहले ही कुछ लुटेरे उनके घर में घुस गए। लुटेरों ने तेजधार हथियारों तथा दुपट्टे से गला दबाकर कनिका की हत्या कर दी व घर से सोने के जेवरात, नकदी व अन्य कीमती सामान उड़ा ले गए। मृतका के भाई अनुज कुमार ने बताया कि सुबह से ही उसके पिता प्रदीप कुमार उसकी बहन कनिका को फोन कर रहे थे लेकिन फोन उठाया नहीं गया। बाद में उसने अपने पिता के कहने पर अपनी बहन को वीडियो कॉल की लेकिन वह भी रिसीव नहीं हुई।

इस पर उसे किसी अनहोनी की आशंका हुई तो वह दोपहर करीब अढ़ाई बजे उसके घर पहुंचा। उसने देखा कि घर का मुख्य द्वार व कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे। जब वह कमरे में गया तो उसकी बहन कनिका का खून से लथपथ शव बैड पर पड़ा था जबकि साथ ही उसका सवा साल का बच्चा सो रहा था। कनिका की गर्दन पर तेजधार हथियार के निशान थे व गले में दुपट्टा कसा हुआ था। उसके शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग एकत्र हो गए व पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही डी.एस.पी. गुरजीत सिंह रोमाणा ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल शुरू की। डी.एस.पी. ने बताया कि वारदात को लूट के लिए ही अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की कई पहलुओं से पड़ताल कर रही है व जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

मृतक मां के साथ ही सोता रहा मासूम
मृतका कनिका का मायका भी भटिंडा में ही है व वह 4 भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। कुछ साल पहले ही उसकी शादी अनिल गुप्ता से हुई थी। मृतका का एक सवा साल का बेटा है जो वारदात के समय उसके साथ था। घटना में बच्चा सही सलामत रहा व लुटेरों ने उसे कोई नुक्सान नहीं पहुंचाया। बच्चा अपनी मृतक मां के साथ ही बैड पर सोता रहा जिसे बाद में रिश्तेदारों ने आकर संभाला। 

सी.सी.टी.वी. रिकॉॄडग ले गए लुटेरे
लुटेरों ने घर में घुसकर पहले सी.सी.टी.वी. कैमरों की तारें काट दीं जिसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। बाद में जाते वक्त लुटेरे सी.सी.टी.वी. की सारी फुटेज (रिकाॄडग बॉक्स) भी अपने साथ ले गए। परिजनों ने बताया कि घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे मोबाइल फोनों के साथ जुड़े हुए थे लेकिन वे आज बंद पड़े थे। लुटेरे जाते वक्त घर में पड़ा कनिका का मोबाइल फोन भी ले गए। 

किसी भेदी का हो सकता है हाथ
घर के सभी दरवाजे खुले हुए थे व किसी भी प्रकार की हाथापाई या संघर्ष के निशान नहीं थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस वारदात में किसी भेदी का हाथ हो सकता है। पुलिस घर में सफाई आदि करने वाले मुलाजिमों का भी पता लगा रही है। अधिकारियों के अनुसार घर के दरवाजे अंदर से खोले गए हैं जिससे यह शक भी किया जा रहा है कि लुटेरों में कोई पहचान वाला भी हो सकता है। लुटेरों को कैमरों के बारे भी पूरी जानकारी थी जिससे यह शक और भी गहरा हो जाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!