Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Dec, 2017 09:21 AM
अवैध संबंधों के चलते अपने प्रेमी व बेटे के साथ मिलकर सास की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में नामजद महिला व उसके प्रेमी और बेटे को सी.आई.ए.-2 की पुलिस ने सूचना के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
लुधियाना(ऋषि, स.ह.): अवैध संबंधों के चलते अपने प्रेमी व बेटे के साथ मिलकर सास की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में नामजद महिला व उसके प्रेमी और बेटे को सी.आई.ए.-2 की पुलिस ने सूचना के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
सी.आई.ए.-2 के इंस्पैक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि सूचना के बाद सब इंस्पैक्टर रघुबीर सिंह की पुलिस पार्टी ने आरोपी महिला राजविंदर कौर, उसके प्रेमी सुरिंदर सिंह उर्फ काका व लड़के जसप्रीत सिंह को टी-प्वाइंट, रसीला नगर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद उसके किराएदार के साथ फिजीकल रिलेशन बन गए। सुरिंदर सिंह 6 महीने पहले ही किराए पर रहने आया था। एक दिन उसकी सास ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद उसने अपने आशिक के साथ मिलकर 4 दिसम्बर 2010 को घर में चुन्नी से गला दबा हत्या कर दी। जिसके बाद वे दोनों और उसका लड़का जसप्रीत शव को कार में रखकर रात 1.30 बजे कटानी कलां स्थित नीलो नहर में फैंक कर आए थे।