Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Sep, 2017 01:18 PM
वीरवार को थाना साहनेवाल में पड़ते गांव प्रिथिपुर में एक गैस सिलैंडर फटने से एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। मौके पर गांव वासियों ने 108 एम्बुलैंस को
लुधियाना: वीरवार को थाना साहनेवाल में पड़ते गांव प्रिथिपुर में एक गैस सिलैंडर फटने से एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। मौके पर गांव वासियों ने 108 एम्बुलैंस को बुलाकर झुलसे व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार यह घटना वीरवार शाम करीब 7 बजे की है। इस की जानकारी मिलते ही थाना कूमकलां के एस.एच.ओ. हरजिंदर सिंह ने गांव प्रिथिपुर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है कि सिलैंडर कैसे फटा। एस.एच.ओ. ने बताया कि वह खुद इसकी जांच कर रहे हैं। फिलहाल व्यक्ति का नाम पता नहीं चल पाया है, जांच के बाद ही इसकी पुष्टि की जाएगी।