Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Feb, 2018 03:51 PM
सरकार बनने के बाद भी कांग्रेसी विधायकों को अलॉट हुए फ्लैट नहीं मिले। उनका आरोप है कि उसमे अभी भी अकाली दल के नेताओं का कब्जा है। यह आरोप कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा, परमिंदर सिंह पिंकी और दविंदर सिंह घुबाया ने प्रैसवार्ता दौरान लगाए।
चंडीगढ़ः सरकार बनने के बाद भी कांग्रेसी विधायकों को अलॉट हुए फ्लैट नहीं मिले। उनका आरोप है कि उसमे अभी भी अकाली दल के नेताओं का कब्जा है। यह आरोप कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा, परमिंदर सिंह पिंकी और दविंदर सिंह घुबाया ने प्रैसवार्ता दौरान लगाए।
कुलबीर सिंह जीरा का कहना है कि फ्लैट नम्बर 41 सैक्ट 4 उनके नाम पर 25 जनवरी को अलॉट हुआ था लेकिन उस फ्लैट में अभी तक हरी सिंह जीरा का कब्जा है। उन्होंने कागजों में 18/5/2017 को फ्लैट छोड़ दिया था। उन्होंने बताया आज जब वह अपने फ्लैट की पोजीशन लेने गए तो उन्हीं के खिलाफ हरी सिंह जीरा के पारिवारिक सदस्यों ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी।
इसी तरह 43 नम्बर फ्लैट सैक्टर 4 सुखपाल सिंह भुल्लर के नाम पर अलॉट है लेकिन उसमें गुरदर्शन सिंह बराड़ के राज में बलविंदर एस.पी. रह रहा है जबकि 2 नम्बर फ्लैट सैक्टर 2 में परमिंदर सिंह पिंकी को अलॉट हुआ लेकिन उसमें पूर्व विधायक मंजीत सिंह मन्ना रह रहे हैं। कुलबीर सिंह जीरा ने बताया कि उनके खिलाफ उल्टा चोरी का मामला सैक्टर 3 पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया है। यह मामला उनके प्रतिद्वंदी हरि सिंह जीरा की तरफ से दर्ज करवाया गया है जिसको लेकर पुलिस उनके पास पूछताछ के लिए आई थी।