Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Oct, 2017 11:38 AM
त्यौहारों के दृष्टिगत लोगों की सेहत से खिलवाड़ की रोकथाम हेतु सिविल सर्जन डा. रेणु सूद ने व्यापारियों को चेतावनी दी है कि वे मिलावटखोरी से बाज आएं।
होशियारपुर (जैन): त्यौहारों के दृष्टिगत लोगों की सेहत से खिलवाड़ की रोकथाम हेतु सिविल सर्जन डा. रेणु सूद ने व्यापारियों को चेतावनी दी है कि वे मिलावटखोरी से बाज आएं। इसी मिशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला सेहत अधिकारी डा. सेवा सिंह के नेतृत्व में खाद्य पदार्थों के करीब 150 सैम्पल भरे गए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि इन सैम्पलों में मिठाई, दूध, तेल व अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने शामिल हैं। ये सैम्पल लैबोरेटरी में भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट आने पर बनती कार्रवाई होगी।
सिविल सर्जन डा. रेणु सूद ने आगे बताया कि मिलावटखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। इसी दौरान जिला सेहत अधिकारी डा. सेवा सिंह ने बताया कि त्यौहारों के सीजन में सिंथैटिक खोया, बर्फी, दूध व अन्य मिलावटी सामान दूसरे जिलों से लाकर सस्ते दाम पर बेचा जाता है। अब ऐसी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सैम्पल भरने वाली टीम में डा. सेवा सिंह के साथ फूड अफसर रमन विरदी, अशोक कुमार व नरेश कुमार भी शामिल थे।