Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jun, 2017 08:58 AM
पंजाब में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह अपनी बयानबाजी से न केवल देश के सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना कर रहे हैं, बल्कि आतंकी विचारधारा को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। यह विचारधारा पंजाब की शांतिप्रिय जनता के लिए भी घातक है।
जालंधर(पाहवा): पंजाब में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह अपनी बयानबाजी से न केवल देश के सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना कर रहे हैं, बल्कि आतंकी विचारधारा को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। यह विचारधारा पंजाब की शांतिप्रिय जनता के लिए भी घातक है।
उक्त शब्द हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है और नियंत्रण में है। इस पर किसी को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंन्द्र सिंह के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हरियाणा एस.वाई.एल. से अपने हिस्से का पानी लेकर ही इस मुद्दे को समाप्त करेगा। हरियाणा की जनता के लिए पंजाब का मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह कोई मुद्दा नहीं बल्कि प्रदेश में एस.वाई.एल. का पानी लाना ही प्रमुख मुद्दा है।