बस व थ्री व्हीलर में जोरदार टक्कर, 1 की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Nov, 2017 07:21 PM

bus and three wheeler collide 1 killed

तेज रफ्तार बस की ओर से थ्री व्हीलर को टक्कर मारन से एक युवक की मौत व दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। ...

बटाला(बेरी): तेज रफ्तार बस की ओर से थ्री व्हीलर को टक्कर मारन से एक युवक की मौत व दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। 
    

जानकारी के अनुसार बलजीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी दयालगढ़ गांव के ही नौजवान सन्नी पुत्र सैमसन निवासी दयालगढ़ जो कि थ्री व्हीलर चलाता है, के साथ थ्री-व्हीलर में बैठकर नौशहरा मझा सिंह द्वार गांव को आ रहा था। जब इनका थ्री-व्हीलर गांव गिल्लांवाली के निकट पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार प्राइवेट कम्पनी की बस न.पी.बी.-02बी.वी-7891 जिसे ड्राइवर गुरमीत सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी भोलेके चला रहा था, ने थ्री-व्हीलर को जोरदार टक्कर मार दी जिसके थ्री-व्हीलर बेकाबू होकर गहरे खड्डे में जा गिरा जिससे बलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और थ्री-व्हीलर चालक सन्नी को भी चोटें लगी।

 

यह भी पता चला है कि बलजीत सिंह व सन्नी को राहगीरों ने सिविल अस्पताल बटाला में उपचार हेतु पहुंंचाया जहां डॉक्टरों ने बलजीत सिंह को मृतक करार दे दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी दयालगढ़ के हवलदार संतोख सिंह व प्रभजोत सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लेते हुए बस व थ्री-व्हीलर को कब्जे में ले लिया है। वहीं साथ ही बस चालक को भी हिरासत में लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!