Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jun, 2017 01:38 AM
सीमा सुरक्षा बल की 169वीं बटालियन ने भारत-पाक सीमा की गट्टी यारू....
फाजिल्का(लीलाधर): सीमा सुरक्षा बल की 169वीं बटालियन ने भारत-पाक सीमा की गट्टी यारू चौकी के निकट एक किलो हैरोइन के 4 पैकेट बरामद किए।
सीमा सुरक्षा बल के सूत्रों के अनुसार कमांडैंट पी.के. पंकज व आई.बी. के सहयोग से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की जा रही गश्त दौरान उक्त हैरोइन के पैकेट खेत में मिले। पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 5 करोड़ बताई जा रही है।