अरूसा के जन्मदिन को भाजपा ने बनाया निशाना,बोले कैप्टन ने केक नहीं किसानों का गला काटा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 May, 2017 02:57 PM

bjp meeting

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने अपनी पाकिस्तानी पत्रकार दोस्त अरूसा आलम के जन्मदिन पर केक काटा था,

गुरदासपुर (विनोद): मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने अपनी पाकिस्तानी पत्रकार दोस्त अरूसा आलम के जन्म दिन पर केक नहीं बल्कि पंजाब के किसानों का गला काटा है। पंजाब में किसान कर्ज में डूबकर आत्महत्या करने को मजबूर है जबकि कैप्टन जश्न में डूबे है। 

 

उक्त विचार भाजपा पंजाब संगठन मंत्री भाजपा दिनेश कुमार ने दीनानगर में जिला कार्यकारिणी की मीटिंग को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की कैप्टन सरकार ने दो माह में ही अपना असली चेहरा दिखा दिया है। सरकार के मंत्रियों के रसोइए व ड्राइवर माईनिंग ठेकेदार बन गए है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में परिवारवाद को समाप्त किया है। 


उन्होंने कहा कि बेशक पंजाब में लोग भाजपा-अकाली सरकार के 10 वर्ष के शासन दौरान किए विकास कार्यों सम्बन्धी हमे समझाने में असफल रहे लेकिन अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब के आस-पास सौंदर्यीकरण और विकास पर जो पैसा खर्च किया है उतना पैसा कैप्टन सरकार के पुरख भी नहीं लगा सकते। 


उन्होंने इस बात की तरफ इशारा भी किया कि आप के कई विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए उचित समय का इंतजार कर रहे है। मीटिंग में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य स्वर्ण सलारिया,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा,भाजयुमो पंजाब अध्यक्ष शिवबीर सिंह राज विशेष तौर पर उपस्थित हुए। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!