भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का त्यागपत्र चर्चा में!

Edited By Updated: 17 Jan, 2017 09:07 AM

bjp  s punjab president vijay sampla offers to resign

भाजपा की पंजाब विधानसभा चुनाव की दूसरी सूची आने पर पंजाब भाजपा में नया विवाद शुरू हो गया। प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला की तरफ

जालंधर(पाहवा): भाजपा की पंजाब विधानसभा चुनाव की दूसरी सूची आने पर पंजाब भाजपा में नया विवाद शुरू हो गया। प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला की तरफ से सूची में शामिल कुछ नामों पर एतराज जताया है व उन्होंने तथाकथित रूप से अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने की पेशकश की है। सूत्रों के अनुसार सांपला जालंधर वैस्ट व फगवाड़ा सीट पर अपने मनपसंद उम्मीदवार लाना चाहते थे। पार्टी में उन्होंने फगवाड़ा से मोहन लाल बंगा व जालंधर वैस्ट से शीतल अंगुराल के लिए सिफारिश की थी। फगवाड़ा में पार्टी ने सांपला के विरोधी सोमप्रकाश को व जालंधर वैस्ट में भगत चूनी लाल के पुत्र मोहिंद्र भगत को टिकट दी है। इस मामले में आज दिन भर दिल्ली भाजपा से लेकर पंजाब तक खींचतान जारी रही। 

 

सूत्र बताते हैं कि इसी बीच करीब 1.30 बजे सांपला ने हाईकमान को नाराजगी जताने के लिए तथाकथित रूप से पत्र लिखा, जिसमें उक्त दोनों सीटों का जिक्र करते हुए एतराज जताया तथा पद से त्यागपत्र की पेशकश की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व चुनाव प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने इससे इन्कार करते हुए कहा कि वे आज व्यस्त थे लेकिन ऐसी किसी बात की जानकारी उन्हें नहीं है। प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार का कहना है कि अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। भाजपा प्रदेश प्रभारी प्रभात झा का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है। इस पूरे मामले में खास बात यह है कि सांपला खुद इस बात को लेकर कुछ साफ नहीं कर रहे हैं। उनके करीबी सोशल मीडिया पर इस बारे में अफवाह बता रहे हैं। इस बारे में जब सांपला से सम्पर्क किया गया तो फोन किसी रॉबिन ने उठाया। अपना परिचय दिए बिना रॉबिन ने कहा कि सांपला हैं तो यहीं, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि सांपला ने ‘स्ट्रिकटली’ मना किया है कि किसी से बात नहीं करनी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!