Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Sep, 2017 02:52 PM
स्थानीय कच्चा मल्करोड जगराओं पर स्थित एक मकान से गत मंगलवार प्रात: 5.15 बजे कुछ हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा मकान से निकाल
जगराओं (भंडारी): स्थानीय कच्चा मल्करोड जगराओं पर स्थित एक मकान से गत मंगलवार प्रात: 5.15 बजे कुछ हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा मकान से निकाल कर एक व्यक्ति महिन्द्र सिंह को बुरी तरह अद्र्धनग्न अवस्था में मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में नामजद व्यक्तियों में से केवल मुख्य आरोपी इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था परन्तु अभी तक कोई और गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
थाना सिटी के एस.एच.ओ. ने बताया कि बाकी रहते आरोपियों के घरों पर रैड जारी है परन्तु सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार हैं। आरोपियों के विरुद्ध इरादा-ए-कत्ल तथा आम्र्ज एक्ट अधीन व अन्य धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और इस वारदात में प्रयोग कार, कृपाण, डंडे तथा बंदूक इत्यादि बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों अवतार सिंह, जगतार सिंह, बूटा सिंह, हरजिन्द्र सिंह, हरजीत सिंह, गुरदेव सिंह तथा दर्शन सिंह इत्यादि और 8-10 अज्ञात व्यक्तियों की तलाश की जा रही है जिनकी गिरफ्तारी शीघ्र होने की आशा है। पीड़ित व्यक्ति सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।