Edited By Updated: 08 Dec, 2016 11:08 AM
पंजाब के सी.एम.प्रकाश सिंह बादल का 89वां जन्मदिन है।
मोगा(पवन ग्रोवर): पंजाब के सी.एम.प्रकाश सिंह बादल का 89वां जन्मदिन है। अाज के दिन शिअद ने पानी बचाअो-पंजाब बचाअो मुहिम के तहत मोगा में रैली अायोजित की जा रही है। इस रैली को जहां शिअद के चुनावी शंखनाद के तौर पर देखा जा रहा है वहीं विपक्ष के लिए ये एक बड़ा मुद्दा है कि कैसे बादल सरकार विकास का डंका बजा लोगों को गुमराह करने में लगी है।
दूसरी अौर किरत संघर्ष कमेटी मोगा ने बादल सरकार द्वारा मैकेनिकल नगर बनाने के वादे को पूरा न करने के विरोध में प्रदर्शन किया। यही नहीं उन्होंने बादल की रैली में अाने वाले लोगों को काली झंडिया दिखाई अौर बादल के जन्मदिन पर मुर्दाबाद के नारे लगाए।