Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Aug, 2017 12:21 PM
एक सांड के आतंक से गत देर रात एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। उसका इलाज चंडीगढ़ के पी.जी.आई. में चल रहा है।
बस्सी पठाना(राजकमल): एक सांड के आतंक से गत देर रात एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। उसका इलाज चंडीगढ़ के पी.जी.आई. में चल रहा है।
वार्ड नंबर 5 की पार्षद रजनी बाला व समाजसेवी अशोक टुलानी ने बताया कि गत देर रात लगभग 8 बजे 65 वर्षीय वृद्धा शीला देवी कटहरा मोहल्ला स्थित अपने घर जा रही थी। पीछे से एक सांड ने उसे अपने सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया जिससे वह घायल हो गई। रजनी बाला ने बताया कि वह तुरंत उक्त महिला को स्थानीय सिविल अस्पताल लेकर गए परंतु डाक्टरों ने महिला की नाजुक हालत होने के कारण उसे चंडीगढ़ के पी.जी.आई. में रैफर कर दिया।
रजनी बाला ने उक्त महिला की आर्थिक मदद करते हुए जहां जिला प्रशासन से उक्त महिला की मदद किए जाने की गुहार लगाई वहीं मांग की कि जल्द से जल्द सड़कों पर डेरा जमाए बैठे सांडों को पकड़ा जाए।वर्णनीय है कि इन सांडों से कई लोग घायल हो चुके हैं जबकि नंदपुर कलोंड के एक किसान की सांड के हमले से मौत भी हो चुकी है। जब इस संबंधी एस.डी.एम. अरविंद गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह मात्र 1-2 दिनों में ही इन सांडों को पकड़कर गडोंलियां में बनी सरकारी गौशाला में छोडेंग़े ताकि शहर निवासियों की समस्या दूर हो सके।