Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Aug, 2017 10:49 AM
भटिंडा की मॉडर्न केंद्रीय जेल में गांव भागीवांद्र के चर्चित मोनू अरोड़ा हत्या कांड के मुख्य आरोपी अमरिंद्र सिंह उर्फ राजू पर देर रात हवालातियों ने
भटिंडा (विजय): भटिंडा की मॉडर्न केंद्रीय जेल में गांव भागीवांद्र के चर्चित मोनू अरोड़ा हत्या कांड के मुख्य आरोपी अमरिंद्र सिंह उर्फ राजू पर देर रात हवालातियों ने तेजधार हथियारों से हमला बोल उसे घायल कर दिया। उसे बचाने आए एक अन्य कैदी अजैब सिंह को भी घायल कर दिया गया। हमलावर कैदी अंधेरे का फायदा उठा कर अपनी बैरक में चले गए। हमलावर गैंगस्टर विक्की गौंडर के समर्थक हरदीप सिंह और कुलविंद्र सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया।
दूसरा घायल सरपंच अजैब सिंह गैंगस्टर लारैंस बिश्नोई गुट का समर्थक है। घटना को अनियंत्रित होते देख जेल पुलिस कर्मचारियों ने सायरन बजाया और तुरंत ही जेल प्रबंधक व भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई जिन्होंने कैदियों को अलग-अलग किया। घायल राजू व अजैब सिंह को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल में दाखिल करवाया और पुलिस ने सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए। इस मामले में जेल प्रशासन व पुलिस प्रशासन चुपी साधे हुए है। जेल अधीक्षक जगजीत सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच के लिए नथाना पुलिस को शिकायत भेज दी गई है।