ए.टी.एम. लूटने वाला गिरोह  बेनकाब,34 वारदातें  कबूली

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jul, 2017 12:19 PM

atm robbery gang detonated  34 cases confessed

कपूरथला पुलिस  ने पंजाब में ए.टी.एम. लूटने वाले बड़े गिरोह को बेनकाब करते हुए उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जालंधर: कपूरथला पुलिस  ने पंजाब में ए.टी.एम. लूटने वाले बड़े गिरोह को बेनकाब करते हुए उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दो पिस्तौलें, दस लाख रुपए, वरना कार, गैस कटर, गैस सिलैंडर व अन्य सामान बरामद किया गया है। इस गैंग ने पंजाब में ए.टी.एम. लूट की 34 वारदातें करनी कबूली है।

PunjabKesari

इसी गैंग ने चार दिन पहले कपूरथला में भी ए.टी.एम. काटकर 11 लाख रुपए लूटे थे। अारोपियों की पहचान रामामंडी के न्यू गणेश नगर के रहने वाले इंदरजीत सिंह, तरनतारन के अमरीक सिंह, कैंट के जोगिंदर नगर के प्रिंस के रूप में हुई है। उनके पास से दो पिस्तौल, दस लाख रुपए, वरना कार, गैस कटर, गैस सिलेंडर व अन्य सामान बरामद किया गया है।

 

अाई.जी. जोनल अर्पित शुक्ला ने बताया कि ये प्रोफैशनल गैंग है, जो साल 2013 से एक्टिव था। इन्होंने पंजाब नेशनल बैंक के एक ए.टी.एम. में देखा था कि कैसे उसमें पैसे डाले जाते हैं। इसके बाद इन्होंने कबाड़िए से गैस कटर खरीदा अौर पंजाब में ए.टी.एम. लूट की वारदातें करनी शुरू हो गए। इनसे अौर भी वारदातें ट्रेस होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!