Edited By Updated: 25 Mar, 2017 05:35 PM
गांव रनियां निवासी सहायक थानेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जसपाल सिंह पुत्र नछत्तर सिंह थाना सिटी जगराओं में सहायक थानेदार तैनात था।
मोगा(आजाद):गांव रनियां निवासी सहायक थानेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जसपाल सिंह पुत्र नछत्तर सिंह थाना सिटी जगराओं में सहायक थानेदार तैनात था। वह गत रात अपनी जान-पहचान वाली महिला के घर रुका था। जब सुबह उक्त महिला के बेटे ने उसको उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठा। इस पर उन्होंने उसकी पत्नी हरजिंद्र कौर को सूचित किया। सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी के अलावा उसका भाई जसपाल सिंह, बेटा कर्णदीप सिंह तथा अन्य रिश्तेदार वहां पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।
उक्त मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार सिकंदर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन मृतक के 2 भाई विदेश में होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया। उनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।