Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Oct, 2017 08:15 AM
विजीलैंस टीम ने एक ए.एस.आई. को रंगे हाथों काबू कर लिया।
संगरूर (विवेक सिंधवानी, यादविन्द्र, बेदी, बावा): विजीलैंस टीम ने एक ए.एस.आई. को रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंधी जानकारी देते विजीलैंस के उप-कप्तान हंसराज ने बताया कि स्थानीय पुलिस चौकी अजीत सिंह नगर थाना सिटी संगरूर में तैनात ए.एस.आई. तरसेम चंद को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते विजीलैंस टीम ने गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि राम प्रकाश की पत्नी के नाम पर संगरूर में एक प्लाट था जिसकी गली का झगड़ा होने कारण एक मुकद्दमा थाना सिटी में दर्ज किया गया था परंतु बाद में उक्त झगड़े का गण्यमान्यों ने राजीनामा करवा दिया था। आरोपी ए.एस.आई. तरसेम चंद ने राजीनामा करवाने बदले 25 हजार रुपए में सौदा तय किया व मौके पर 10 हजार रुपए ले लिए। बाद में रिपोर्ट माननीय अदालत में पेश होते समय 5 हजार रुपए फिर ले लिए व 9-9-17 को माननीय अदालत में अखराज (खारिज) रिपोर्ट मंजूर करवा दी। उक्त ए.एस.आई. अदालत में मंजूर अखराज (खारिज) रिपोर्ट बदले 10 हजार रुपए और मांग रहा था। उक्त रिश्वत लेते हुए आज सरकारी गवाहों की हाजिरी में विजीलैंस टीम ने मौके पर ए,एस.आई. तरसेम चंद को पकड़ लिया।