Edited By Updated: 28 Mar, 2017 11:14 AM
पंजाब के जगराओं में आर.ओ.बी. के नीचे सोमवार सुबह पी.ए.पी. में तैनात ए.एस.आई. बलवीर सिंह ने जमकर शराब पी और कुछ समय बाद वहीं पर जमीन पर गिर गया।
जगराओंः पंजाब के जगराओं में आर.ओ.बी. के नीचे सोमवार सुबह पी.ए.पी. में तैनात ए.एस.आई. बलवीर सिंह ने जमकर शराब पी और कुछ समय बाद वहीं पर जमीन पर गिर गया। आस-पास काफी भीड़ जमा हो गई और लोग ए.एस.आई. के साथ सेल्फियां और तस्वीरें खिंचवाने लगे। तभी भीड़ में से ही किसी ने सिटी डी.एस.पी. रछपाल सिंह और एस.पी.डी. अनिल कुमार को सूचना दे दी। पुलिस वाले उसे अस्पताल ले गए। जहां से उसे पी.ए.पी. की पुलिस के हवाले किया गया। इस संबंध में एस.एच.ओ. ने बताया कि वह ए.एस.आई. कुछ परेशानी में था। इसके चलते उसने दिन में शराब पी और लड़खड़ा गया। उसका उपचार करवा कर पी.ए.पी. के अफसरों के हवाले कर दिया गया है।