Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Aug, 2017 12:19 PM
पी.ओ. स्टाफ की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचंद के नेतृत्व में बलविंद्र सिंह बिल्लू गांव रुड़का जिला लुधियाना नामक एक पी.ओ. को
पटियाला (बलजिन्द्र): पी.ओ. स्टाफ की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचंद के नेतृत्व में बलविंद्र सिंह बिल्लू गांव रुड़का जिला लुधियाना नामक एक पी.ओ. को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाना सदर पटियाला में एफ.आई.आर. नं. 116 तिथि 7 जुलाई 2013 के अधीन धारा 279, 337, 338, 304 ए आई.पी.सी. के तहत दर्ज है। बलविंद्र सिंह बिल्लू को अदालत ने कानूनी प्रक्रिया के बाद 13 जुलाई, 2017 को पी.ओ. करार दे दिया था। उसको आज पी.ओ. स्टाफ की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।