Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Aug, 2017 05:18 PM
गांव चीमा की नहर से एक 30 वर्षीय अज्ञात युवती का गला सड़ा शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
मोगा(आजाद): गांव चीमा की नहर से एक 30 वर्षीय अज्ञात युवती का गला सड़ा शव मिलने से सनसनी फैल गई है। इस संबंध में थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार बलविन्द्र सिंह ने बताया कि बलराज सिंह निवासी गांव चीमा ने सूचित किया था कि जब वह अपने खेत चक्कर लगाने जा रहा था, तो उसने पुल के पास एक युवती का शव देखा, जो पानी में तैर रहा था।
मौके पर पंहुची पुलिस पार्टी ने शव को पहचान हेतू सिविल अस्पताल मोगा रख दिया। इस संबंध में बलराज सिंह के बयान पर अ.ध. 174 की कार्रवाई की गई है। शव की पहचान होने या 72 घंटे बीतने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।