हिमाचल चुनाव : सोनिया-राहुल के साथ अमरेंद्र-जाखड़ भी करेंगे प्रचार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Oct, 2017 04:09 PM

amarinder to be star campaigners of congress for himachal elections 2017

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची आज जारी कर दी है

जालंधर (धवन): कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची आज जारी कर दी है जिसमें कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के अतिरिक्त पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह तथा पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नाम शामिल किए गए हैं।

 

कैप्टन अमरेंद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के रिश्तेदार हैं तथा पंजाब में 6 माह पहले कैप्टन के नेतृत्व में शिअद-भाजपा गठबंधन व आम आदमी पार्टी को कांग्रेस ने करारी हार दी थी। सुनील जाखड़ प्रदेशाध्यक्ष हैं परंतु हाल ही में उन्होंने गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा को करारी हार दी जिसकी गूंज पूरे देश में फैली। दिलचस्प बात यह है कि स्टार प्रचारकों में पहली बार पंजाब के एक दर्जन वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। 

 

स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल अन्य नेताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, गुलाम नबी आजाद, अम्बिका सोनी, हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, आनंद शर्मा, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, शीला दीक्षित, भूपिंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलेजा, हरीश रावत, जङ्क्षतद्र सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सूरजेवाला, राज बब्बर, रणजीत रंजन, प्रमोद तिवारी, प्रताप सिंह बाजवा, मनीष तिवारी, नवजीत सिंह सिद्धू, अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग, विजय इंद्र सिंगला, गौरव गगोई, श्रीमती सुष्मिता देव, गुलाम अहमद मीर, अशोक तंवर, जी.एस. बाली, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप शर्मा, प्रीतम सिंह, पंजाब के कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, मनप्रीत सिंह बादल, मदन लाल शर्मा, जयवीर शेरगिल तथा कैलाशो सैनी शामिल हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!