Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jul, 2017 03:59 AM
अरोड़ा महासभा पंजाब के वाइस प्रैजिडैंट धर्मपाल ग्रोवर ने कहा कि किसानों....
जालंधर(पुनीत): अरोड़ा महासभा पंजाब के वाइस प्रैजिडैंट धर्मपाल ग्रोवर ने कहा कि किसानों का आत्महत्या करना बेहद गंभीर विषय है, जिस पर सभी एन.जी.ओज को एक मंच पर इक्टठे होकर इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकारों द्वारा मदद करने के बावजूद आज किसान बड़े स्तर पर आत्महत्याएं कर रहे हैं जिससे देश की किसानी दांव पर लग गई है। भारत कृषि प्रधान देश है और यदि हमारे देश में किसानों को इस प्रकार आत्महत्याएं करनी पड़ रही हैं तो हमें मदद के हाथ किसानों के लिए बढ़ाने चाहिए। धार्मिक व सामाजिक जत्थेबंदियों को भी आगे आने की आवश्यकता है ताकि किसानों को बचाया जा सके।