Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Sep, 2017 09:12 AM
बुधवार को ऐतिहासिक गांव छपार के मेले दौरान कान्फ्रैंस में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा....
पक्खोवाल/अहमदगढ़(देयोल,तायल,पुरी,सेठी): बुधवार को ऐतिहासिक गांव छपार के मेले दौरान कान्फ्रैंस में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से पंजाब के लोगों के एक-एक वोट का मूल्य वापस किया जाएगा।
उन्होंने कर्ज माफी बारे कहा कि अकाली-भाजपा गठजोड़ की तरफ से किसानों को जान बूझ कर गुमराह किया जा रहा है परन्तु सच्चाई यह है कि किसानों का कर्ज जल्द ही माफ हो जाएगा। जाखड़ ने बताया कि पिछली सरकार ने किसानी कर्जे उतारने और पंजाब को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के बारे सोचा होता तो आज पंजाब का किसान खुशहाल होता। समागम दौरान पंजाब के वित्त और योजना मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि पिछले 10 सालों के कुशासन का नतीजा यह है कि आज पंजाब 3.5 लाख करोड़ रुपए के कर्जे के बोझ तले दबा हुआ है। बादल ने कहा कि आने वाले समय में लाखों किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने जहां अकाली-भाजपा गठजोड़ को 10 साल का समय दिया, वहीं कांग्रेस पार्टी की सरकार को कुछ और समय दें ताकि पंजाब को आर्थिक तौर पर मजबूत किया जा सके। समागम को पंजाब के कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, लोक सभा मैंबर रवनीत सिंह बिट्टू व अन्य ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।