मुक्तसर साहिब में अकाली-भाजपा के रिश्ते में पड़ी दरार

Edited By Updated: 05 Dec, 2016 04:22 PM

akali bjp alliance

अकाली-भाजपा सांझेदारी में चुनाव नजदीक आते ही पड़ी दरार उभर कर सामने आने लगी है। मलोट की नई दाना मंडी में इस सम्बन्धित भाजपा के दर्जन भर जिला स्तरीय पदाधिकारियों की एक मीटिंग हुई जिसके बाद प्रैस कान्फ़्रेंस की गई।

मलोट :  अकाली-भाजपा सांझेदारी में चुनाव नजदीक आते ही पड़ी दरार उभर कर सामने आने लगी है। मलोट की नई दाना मंडी में इस सम्बन्धित भाजपा के दर्जन भर जिला स्तरीय पदाधिकारियों की एक मीटिंग हुई जिसके बाद प्रैस कान्फ़्रेंस की गई। 


इस मौके भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रधान सोम कालडा और भाजपा जिला जनरल सचिव गुरसेवक सिंह सेखों ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि अकाली दल के विधायक द्वारा भाजपा के पदाधिकारियों और वर्करों को बनता सम्मान नहीं दिया जा रहा, जिस कारण  भाजपा वर्करों में भारी रोष है।


गौरतलब है कि भाजपा के जिला श्री मुक्तसर साहिब प्रधान रजेश पठेला की तरफ से भी श्री मुक्तसर साहब में हुई प्रैस कान्फ़्रैंस में रिश्तों में पड़ी दरार बारे बयान दिया गया है। भाजपा युवा मोर्चे के प्रधान सोम कालड़ा ने  कहा कि भाजपा  हाईकमान का आदेश को वे मानते है परन्तु  स्थानीय स्तर पर पार्टी का गठबंधन  चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि  विधानसभा चुनाव में भाजपा वर्कर तब ही जोश के साथ काम कर सकेंगे अगर उन्हें सम्मान मिलेगा।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!