रामा मंडी चौक से पी.ए.पी. चौक के बीच मसीही भाईचारे ने 2 घंटे लगाया जाम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jun, 2017 03:24 AM

the christian brother in law between pap chowk spent 2 hours

शरारती तत्वों द्वारा प्रभु यीशू मसीह व मां मरियम के लिए घटिया शब्दावली .....

जालंधर(महेश): शरारती तत्वों द्वारा प्रभु यीशू मसीह व मां मरियम के लिए घटिया शब्दावली प्रयोग करने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर मसीही भाईचारे ने रामा मंडी चौक से पी.ए.पी. चौक के बीच 2 घंटे तक जाम लगाया। 

इस मौके पर मसीही भाईचारे के प्रमुख नेता लॉरैंस चौधरी ने कहा कि मसीही भाईचारे के साथ यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी भाईचारे पर हमले होते रहे हैं। लॉरैंस चौधरी, तरसेम मसीह काहनूवाल, एलबर्ट मसीह लुधियाना, डैनीयल मसीह अमृतसर, विक्टर मसीह, लोकेश अमृतसर, सुभाष थोबा, एरिफ मसीह इत्यादि ने कहा कि जिला तरनतारन गांव संघा निवासी शरारती तत्वों द्वारा की गई उक्त शरारत की मसीही भाईचारा निंदा करता है। 

लॉरैंस चौधरी ने कहा कि मसीही भाईचारा सरकार से मांग करता है कि परमजीत सिंह अकाली व उसके साथियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। मसीही भाईचारे के नेताओं ने कहा कि अगर अगले 48 घंटों में आरोपी गिरफ्तार न किए गए तो पूरे पंजाब में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने नकोदर रोड पर बस जलाए जाने की घटना की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि मसीही नेताओं को चाहिए कि वे समाज के लोगों को ऐसा करने से रोकें। यह उनकी जिम्मेदारी बनती है। वहीं रविवार को रामा मंडी चौक व जालंधर-नकोदर मुख्य मार्ग पर जाम लगाने के मामले में थाना कैंट व थाना सदर में आई.पी.सी. की अलग-अलग धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है जिसकी पुष्टि थाना कैंट के प्रभारी इंस्पैक्टर बीर सिंह व थाना सदर के प्रभारी इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह ने की है। 

डी.सी.पी. ने दिया न्याय का आश्वासन 
जाम को लेकर डी.सी.पी. राजेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मसीही भाईचारे को शांत करते हुए कहा कि उन्हें पूरा इन्साफ मिलेगा। सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। लारैंस चौधरी व अन्य ने डी.सी.पी. रजेन्द्र सिंह को मांग पत्र भी सौंपा। उनके आश्वासन के बाद मसीही भाईचारे ने रोष प्रदर्शन बंद कर दिया और जाम खोल दिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!