Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jul, 2017 09:56 AM
एक सड़क हादसे में 2 नौजवानों के बुरी तरह घायल हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। घायलों को 108 एम्बुलैंस की सहायता से खन्ना के सिविल अस्पताल
खन्ना(सुनील): एक सड़क हादसे में 2 नौजवानों के बुरी तरह घायल हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। घायलों को 108 एम्बुलैंस की सहायता से खन्ना के सिविल अस्पताल में दाखिल करवा कर घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मां के 2 भक्त पैदल नैना देवी भवन जा रहे थे तभी पुलिस जिला खन्ना के अधीन पड़ते एक पैट्रोल पंप के नजदीक एक वाहन चालक ने लापरवाही के साथ वाहन चलाते हुए दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते सरप्रीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह अबलोआल लुधियाना व बलबीर सिंह पुत्र गुलजार सिंह बुरी तरह घायल हो गए।