Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 May, 2017 01:19 PM
गांव लाधूका के निकट स्थित रेल मार्ग पर प्रात: फिरोजपुर से फाजिल्का की ओर आ रही रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
फाजिल्का (नागपाल): गांव लाधूका के निकट स्थित रेल मार्ग पर प्रात: फिरोजपुर से फाजिल्का की ओर आ रही रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
स्थानीय सिविल अस्पताल में जानकारी देते हुए जी.आर.पी. चौकी फाजिल्का के एच.सी. परगट सिंह ने बताया कि आज प्रात: लगभग 10.45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति जिसने काले रंग की पैंट और क्रीम रंग की कमीज पहनी हुई थी, गांव लाधूका के निकट सेमनाले पर बनी रेल लाइनों को क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान वह फिरोजपुर से फाजिल्का की ओर आ रही रेलगाड़ी की चपेट में आ गया। उक्त व्यक्ति के सिर, हाथ व शरीर पर चोटें आईं जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर कुछ समय बाद उसने दम तोड़ दिया। मृतक का शव पहचान के लिए आगामी 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया गया है।