Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jul, 2017 02:30 PM
अड्डा दोसड़का के नजदीक रहते प्रवासी परिवार की महिला अपने 2 लड़कों सहित प्रेमी संग भाग गई।
भुंगा (स.ह.): अड्डा दोसड़का के नजदीक रहते प्रवासी परिवार की महिला अपने 2 लड़कों सहित प्रेमी संग भाग गई। जानकारी देते हुए नाजर अली पुत्र अली हुसैन गांव मनीखेड़ा (यू.पी.) हाल निवासी धूतकलां दोसड़का ने कहा कि उसकी पत्नी नूरजहां 2 बच्चों सहित प्रेमी के साथ फरार हो गई।
नाजर अली ने बताया कि वह काम पर गया था। उसने बताया कि उसकी पत्नी बच्चों सहित व 70-80 हजार रुपए लेकर फरार हो गई। वह बेटी को पीछे छोड़ गई है। हरियाना पुलिस व भुंगा पुलिस को इस संबंधी सूचित कर दिया गया है।