Edited By Updated: 27 Feb, 2017 01:55 AM
एस.वाई.एल. की खुदाई करने के ऐलान के बाद धारा 144 तोडऩे के आरोप
पटियाला(बलजिन्द्र): एस.वाई.एल. की खुदाई करने के ऐलान के बाद धारा 144 तोडऩे के आरोप में पटियाला पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए इनैलो के नेता अभय चौटाला, अर्जुन चौटाला व अन्य नेताओं को जेल में दी जा रही सहूलियतों से पंजाब हितैषी कैदी खासे नाराज नजर आ रहे हैं। जेल में बंद कैदियों का एक समूह ऐसा भी है, जो इसको पंजाब के साथ सीधे तौर पर गद्दारी करार दे रहा है।
हालांकि पिछले 3 दिन से जेल प्रशासन की तरफ से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि अभय चौटाला, अर्जुन चौटाला, अशोक अरोड़ा को आम हवालातियों की तरह रखा जा रहा है और वे जेल के अंदर का ही खाना खा रहे हैं परंतु 2 दिन मीडिया की तरफ से यह खबरें लगातार छापने के बाद जेल के अंदर बंद पंजाब के हितैषी कैदी इस बात को लेकर खासे नाराज हैं कि उक्त नेतागणों को पंजाब की अफसरशाही सहूलियतें दे रही है।
जानकारी के अनुसार अभय चौटाला को बैरक नं. 9 में नहीं बल्कि केंद्रीय जेल पटियाला में बंद महिला कैदियों के बच्चों के लिए बनाई गई क्रेच में बैड लगा कर सोने की सुविधा दी जा रही है। इतना ही नहीं मिली खबरों के अनुसार अभय चौटाला और उसके साथी किसी तरह का कोई अंदरूनी खाना नहीं खा रहे बल्कि उनके लिए बाहर से बाकायदा खाना लाया जा रहा है।
दूसरी तरफ जेल प्रशासन की तरफ से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि अभय चौटाला, अर्जुन चौटाला, इनैलो के प्रधान अशोक अरोड़ा, इनैलो के मैंबर पाॢलयामैंट और उनके विधायकों को किसी तरह की कोई सुविधा नहीं दी जा रही है बल्कि उनको आम कैदी की तरह ही खाना खिलाया जा रहा है।