तरसेम सिंह गंधर कांग्रेस में शामिल

Edited By Updated: 21 Jan, 2017 04:19 PM

aap vice president   join  congress

पंजाब में आम आदमी पार्टी को शनिवार को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष तरसेम सिंह गंधर कुछ अन्य नेताओं के साथ पंजाब कांग्रेस में शामिल हो गए।

चंडीगढ़/जालंधर (धवन) : पंजाब में आम आदमी पार्टी को शनिवार को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष तरसेम सिंह गंधर कुछ अन्य नेताओं के साथ पंजाब कांग्रेस में शामिल हो गए। आनंदपुर व होशियारपुर के जोनल इंचार्ज गंधर तीन साल पहले आप के साथ जुड़े थे और उन्होंने पंजाब में पार्टी का आधार पैदा करने के लिए कड़ी मेहनत की है। लेकिन विधानसभा चुनाव लडऩे हेतु पार्टी टिकट को लेकर उनसे 1 करोड़ रुपए मांगे पर गंधर को निराशा का सामना करना पड़ा था। इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष ने गंधर का अन्य आप नेताओं जसपाल सिंह (सरपंच, ब्रजवाला), सतनाम सिंह व हरजिंदर सिंह के साथ स्वागत किया।

पार्टी में शामिल होने वाले नए नेताओं का स्वागत करते हुए, कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा कि आप टुकड़े-टुकड़े हो रही है और पंजाब विधानसभा चुनावों में उसे एक बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आप नेता अरविंद केजरीवाल का एक लालची व भ्रष्ट व्यक्ति के रूप में पूरी तरह से भंडाफोड़ हो चुका है और उनका उद्देश्य सिर्फ अपने व्यक्तिगत हितों की पूर्ति करना है।

इस दौरान अन्य संगठनों से संबंधित कई नेता भी कांगे्रस में शामिल हुए। इन नेताओं में मुख्यतौर पर पंजाब पुलिस से रिटायर्ड इंस्पैक्टर व गुरुद्वारा सुखमनी साहिब, जालंधर के चेयरमैन कशमीर सिंह घुम्मन, गुरुद्वारा सुखमनी साहिब के उपाध्यक्ष हरदेव सिंह, लखविंदर सिंह सिद्धू व लाभ सिंह बाजवा, अध्यक्ष, गुरू नानकपुरा मार्किट जालंधर, जसविंदर सिंह बिल्ला व रणवीर सिंह पन्नू भी शामिल थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!