Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Sep, 2017 01:16 PM
बी.एस.एफ. के जवानों ने जलालाबाद में 13 किलो हैरोइन बरामद की है।
जलालाबाद (सेतिया/बंटी) : भारत-पाक सीमापट्टी पर अबोहर सैक्टर बी.एस.एफ. की 169वीं तथा 118वीं वाहिनी ने विभिन्न स्थानों पर 12 किलो हैरोईन बरामद की है। जिसमें दोना राजा दीना नाथ चैक्पोस्ट से 11 किलोग्राम तथा जोधा भैणी समीप 500-500 ग्राम हैरोईन बरामद की है। इसके इलावा 4 पाकिस्तानी सिम भी बरामद हुए हैं।
यह जानकारी आर.एस.कटारिया जालंधर तथा बी.एस.एफ. अबोहर के डी.आई.जी. मधू सूदन शर्मा ने दी। इस अवसर पर उनके साथ कमांडेंट रणबीर सिंह तथा एम.एस. शर्मा भी मौजूद थे।
फिरोजपुर रोड पर 118वाहिनी सैक्टर में प्रैसवर्ता के दौरान डी.आई.जी. श्री कटारिया तथा मधू सूदन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोना राजा दीना नाथ चैकपोस्ट पर सर्च अभयान चलाया जा रहा था कि धान के खेतों में दबी 11 किलोग्राम हैरोईन वहां से बरामद की गई।
इसके अलावा जोधा भैणी समीप भी 500-500ग्राम के दो पैकेट हैरोईन के साथ 4 पाकिस्तानी सिम भी बरामद हुए। उन्होंने बताया कि बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा सीमापट्टी पर पूरी तरह मुश्तैदी बरती जा रही है और किसी भी हलचल होने पर तुरंत कार्रावाई की जा रही है।