Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Dec, 2017 11:59 AM
फाजिल्का उपमंडल के गांव न्यौला में पुरानी रंजिश के कारण हुए झगड़े में 2 महिलाओं सहित 6 व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती सुखदेव कुमार (35) निवासी गांव न्यौला ने बताया कि उन्होंने गांव निवासी एक व्यक्ति से कुछ भूमि ली...
फाजिल्का(नागपाल): फाजिल्का उपमंडल के गांव न्यौला में पुरानी रंजिश के कारण हुए झगड़े में 2 महिलाओं सहित 6 व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती सुखदेव कुमार (35) निवासी गांव न्यौला ने बताया कि उन्होंने गांव निवासी एक व्यक्ति से कुछ भूमि ली थी। उसने बताया कि गांव के कुछ अन्य व्यक्ति भी उक्त भूमि लेना चाहते थे, लेकिन भूमि न मिलने के कारण वे उनके साथ रंजिश रखते हैं।
उसने बताया कि आज प्रात: लगभग 8 बजे उसका छोटा भाई संदीप कुमार चाचा के घर किसी कार्य के लिए जा रहा था कि रास्ते में उक्त व्यक्तियों ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। जब उसे इस संबंधी पता चला तो वह तथा उसकी माता बनसो बाई (55) ने उक्त स्थान पर जाकर झगड़े में बीच-बचाव का प्रयास किया तो उक्त व्यक्तियों ने उन्हें भी पीट डाला, जिसके कारण उसे व उसकी माता को चोटें लगी हैं।
दूसरी ओर इसी झगड़े में घायल तीर्थ लाल (45) निवासी गांव न्यौला ने बताया कि गांववासी कुछ व्यक्ति उनके साथ किसी बात को लेकर रंजिश रखते हैं। उसने बताया कि आज प्रात: लगभग 8 बजे जब वह अपने घर में कार्य कर रहा था तो गांववासी उक्त व्यक्तियों ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। जब उसके पिता बाग राम (70), भाई जसपाल राम (40) तथा उसकी पत्नी शीलो बाई (35) ने झगड़े में बीच-बचाव का प्रयास किया तो उक्त व्यक्तियों ने उन्हें भी पीट डाला, जिसके कारण उनको चोटें लगी हैं।