Edited By Updated: 31 Oct, 2016 11:26 AM
नगर निगम को बने अढ़ाई साल से ऊपर का समय हो गया है। इस दौरान मोगा में 4 कमिश्नर काम कर चुके हैं
मोगाः नगर निगम को बने अढ़ाई साल से ऊपर का समय हो गया है। इस दौरान मोगा में 4 कमिश्नर काम कर चुके हैं और 5वें कमिश्नर ने चार्ज संभाल लिया। पहले प्रशासनिक अधकारी रहे हरचरन सिंह ने पहली बार नगर निगम के कमिश्नर के तौर पर चार्ज लिया है। वो इससे पहले एस.डी.एम. के पद पर तैनात थे।
मार्च 2015 में मोगा नगर निगम का चुनाव हुआ, लेकिन एफ.एंड.सी.सी. का गठन मार्च 2016 को हुआ। तब जाकर 2012 के पेंडिंग विकास के कामों को एफ.एंड.सी.सी. से मंजूरी मिलने के बाद काम हुए। 2016 में जनरल हाउस द्वारा पास किए विकास कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाए। यही नहीं शहर की ट्रैफिक की विकराल समस्या जो शहर में चल रहे अतिक्रमणों के कारण है। इन अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम को कार्रवाई करनी बनती है पर निगम की इस ओर आंखें मूंदी होने के कारण हाईकोर्ट ने इसका संज्ञान लेते निगम को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
शहरके 16 प्रमुख स्थानों पर करीब 160 अतिक्रमण हैं। मोगा नगर निगम बनने से पहले यह अतिक्रमण नहीं थे क्योंकि तब इन 160 स्थानों पर कारोबार करने वाले लोग पहले कमेटी और बाद में नगर कौंसल को तय बाजारी देते थे।
नगरनिगम के जनरल हाउस एफ.एंड.सी. कमेटी द्वारा लगभग पूरे शहर के 50 वार्डों में ही सड़कों इंटरलॉकिंग के काम को मंजूरी मिल चुकी है लेकिन थोड़ा सा काम हुआ है, बाकी सभी काम ठप पड़े हैं।