Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jul, 2017 01:55 PM
पी.एस.पी.सी.एल. अधिकारियों द्वारा एक्सियन इंजी. वरिंद्र दीपक के नेतृत्व में सब डिवीजन लहरा (शहरी) के करीब 10 गांवों में बिजली चोरी रोकने के लिए शुरू की मुहिम के तहत चैकिंग दौरान बिजली चोरी के 45 केस पकड़े गए व 5.40 लाख का जुर्माना किया गया।
लहरागागा (गोयल): पी.एस.पी.सी.एल. अधिकारियों द्वारा एक्सियन इंजी. वरिंद्र दीपक के नेतृत्व में सब डिवीजन लहरा (शहरी) के करीब 10 गांवों में बिजली चोरी रोकने के लिए शुरू की मुहिम के तहत चैकिंग दौरान बिजली चोरी के 45 केस पकड़े गए व 5.40 लाख का जुर्माना किया गया। जानकारी देते एक्सियन इंजी. वरिंद्र दीपक ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए शुरू की मुहिम के तहत सब-डिविजन लहरा (शहरी) के गंढुआं, छाजला, मैदेवास, मोजोवाल, संगतपपुरा, हरयाउ, डसका आदि गांवों में विशेष चैकिंग मुहिम चलाई गई। इस दौरान चोरी के 45 मामले व अधिक लोड के 22 मामले सामने आए।
उन्होंने कहा कि ऐसी चैकिंग भविष्य में भी जारी रहेगी व किसी मामले में आरोपी को माफ नहीं किया जाएगा। इस मौके पर एस.डी.ओ.(शहरी) लहरा शरनजीत सिंह चहल, एस.डी.ओ.(देहाती) लहरा नैतिक सैनी, एस.डी.ओ. बंगा अमित गुप्ता, एस.डी.ओ. मूनक गीता राम व एडीशनल एस.डी.ओ. सुखदेव सिंह आदि उपस्थित थे।