विवादित जमीन से फसल काटकर बेचने के आरोप में 5 नामजद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Nov, 2017 08:42 AM

4 arrested

विवादित जमीन से फसल काटने के आरोप में फिरोजपुर सदर की पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है। जानकारी देते हुए ए.एस.आई. मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को दी लिखित शिकायत में शिकायतकत्र्ता स्वराज सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी जनेर ने...

फिरोजपुर(कुमार): विवादित जमीन से फसल काटने के आरोप में फिरोजपुर सदर की पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है। जानकारी देते हुए ए.एस.आई. मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को दी लिखित शिकायत में शिकायतकत्र्ता स्वराज सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी जनेर ने आरोप लगाया है कि कथित रूप में दशबीर, सुखदीप सिंह, तरलोचन सिंह, वरिंद्र सिंह और बलविंद्र कौर ने 145 सी.आर.पी.सी. लगी जमीन से कम्बाइन और ट्रैक्टरों से फसल काट कर बेच दी है। उन्होंने बताया कि शिकायत नम्बर 597-आर-1 के आधार पर नामजद व्यक्तियों के खिलाफ 379 और 447 आई.पी.सी. के तहत मुकद्दमा दर्ज करते हुए तरलोचन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

मेथे की फसल नष्ट करने के आरोप में 4 नामजद 
 फिरोजपुर के गांव हजारा सिंहवाला में सांझे रकबे से मेथे की फसल नष्ट करने के आरोप में थाना ममदोट की पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ आई.पी.सी. की अलग-अलग धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है। जानकारी देते हुए ए.एस.आई. पवन कुमार ने बताया कि शिकायतकत्र्ता गुरदीप सिंह पुत्र फुम्मन सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में आरोप लगाया है कि सुरजीत सिंह, सुनीता रानी, कुलवंत सिंह और जसवंत सिंह ने शिकायतकत्र्ता के रकबे वाली जमीन से बीजे मेथे की फसल जबरदस्ती जोतकर नष्ट कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!