Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 11:21 AM
थाना नम्बर 1 की पुलिस ने नशीले इंजैक्शनों के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। इंस्पैक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि ए.सी.पी. नवनीत सिंह माहल
जालंधर (प्रीत): थाना नम्बर 1 की पुलिस ने नशीले इंजैक्शनों के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। इंस्पैक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि ए.सी.पी. नवनीत सिंह माहल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए ए.एस.आई. रेशम लाल ने भगत सिंह कालोनी इलाके से दोषी सुमित कुमार उर्फ सन्नी पुत्र जय कुमार वासी रंधावा मसंदा को गिरफ्तार करके 10 नशीले इंजैक्शन बरामद किए।
इसी प्रकार ए.एस.आई. ब्रह्म लाल ने मिल्क प्लांट के निकट से संदीप सिंह पुत्र अशोक कुमार वासी अशोक विहार, कपूरथला तथा लखविन्द्र सिंह उर्फ लक्खा पुत्र सुरजीत सिंह वासी मोहल्ला सुन्दर नगर, कपूरथला को गिरफ्तार करके दोनों से 25 नशीले इंजैक्शन बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी..एस. एक्ट की धारा 22 के अधीन केस दर्ज किए गए हैं।