Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 07:32 AM
कमिश्नरेट के सी.आई.ए. स्टाफ-2 की पुलिस ने 2 गैंगस्टरों को गिरफ्तार करके असला बरामद किया है। डी.सी.पी. इन्वैस्टीगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ-2 के इंस्पैक्टर बिमलकांत.........
जालंधर(प्रीत): कमिश्नरेट के सी.आई.ए. स्टाफ-2 की पुलिस ने 2 गैंगस्टरों को गिरफ्तार करके असला बरामद किया है। डी.सी.पी. इन्वैस्टीगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ-2 के इंस्पैक्टर बिमलकांत के नेतृत्व में एस.आई. अश्विनी कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर सैंट्रल टाऊन एरिया से 2 गैंगस्टरों पुनीत कुमार उर्फ पुनीत पंडित पुत्र राजेन्द्र कुमार वासी अमन नगर जालंधर तथा राजेन्द्र कुमार उर्फ लिल्ली पुत्र सुभाष चन्द्र वासी न्यू गोबिन्द नगर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 315 बोर का एक देसी पिस्तौल तथा कारतूस बरामद किए गए हैं।
डी.सी.पी. गुरमीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार पुनीत पंडित के खिलाफ जालंधर के थाना नं. 3, 2, बस्ती बावा खेल तथा कपूरथला में मारपीट, हत्या के प्रयास व असला एक्ट के 7 केस तथा राजेन्द्र लिल्ली के खिलाफ कपूरथला व जालंधर में 3 केस दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लिया गया है।