Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Aug, 2017 01:10 PM
सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने थाना रामबाग क्षेत्र में की गई छापामारी के दौरान विनोद कुमार मिंटू निवासी शरीफपुरा व उसके साथी राज कुमार यादव........
अमृतसर (संजीव): सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने थाना रामबाग क्षेत्र में की गई छापामारी के दौरान विनोद कुमार मिंटू निवासी शरीफपुरा व उसके साथी राज कुमार यादव निवासी जज नगर बटाला रोड को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से डेढ़ किलो चरस व 550 नशीली गोलियां बरामद हुईं।
पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।