Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Sep, 2017 12:15 PM
थाना सिटी जगराओं की पुलिस ने 2 अलग-अलग स्थानों से गश्त के दौरान 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनसे 5-5 किलो भुक्की व चूरा-पोस्त बरामद किया है।
जगराओं (भंडारी): थाना सिटी जगराओं की पुलिस ने 2 अलग-अलग स्थानों से गश्त के दौरान 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनसे 5-5 किलो भुक्की व चूरा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस चौकी बस स्टैंड के ए.एस.आई. सुखदेव सिंह की अगुवाई में गश्त के दौरान कोठे खंजूरा से एक बाइक सवार लक्ष्मण सिंह वासी खुरशैदपुरा को गिरफ्तार करके उससे 5 किलो भुक्की व चूरा-पोस्त बरामद किया है।
इसके अतिरिक्त थाना सिटी के ए.एस.आई. किक्कर सिंह ने गश्त के दौरान जीवन बस्ती अगवाड़ लघाई जगराओं से अमरजीत सिंह वासी खुरशैदपुरा को गिरफ्तार करके 5 किलो भुक्की व चूरा-पोस्त बरामद किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी जगराओं में एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन केस दर्ज किया गया है।