Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Oct, 2017 12:46 PM
सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल के 8 डाक्टरों के मैडीकल बोर्ड ने दुष्कर्म पीड़िता 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का गर्भपात करवाने की इजाजत दे दी है।
पटियाला (बलजिन्द्र): सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल के 8 डाक्टरों के मैडीकल बोर्ड ने दुष्कर्म पीड़िता 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का गर्भपात करवाने की इजाजत दे दी है। बोर्ड द्वारा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से 2014 में दिए फैसले को आधार बनाया गया है।
लड़की के पेट में 14 हफ्तों का बच्चा था। लिहाजा 8 सदस्यीय मैडीकल बोर्ड ने उस फैसले के आधार पर लड़की को गर्भपात करवाने की इजाजत दे दी है। इसकी पुष्टि सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल के मैडीकल सुपरिंटैंडैंट डा. बी.एस. बराड़ ने भी मीडिया को की।
यहां यह वर्णनीय है कि थाना त्रिपड़ी की पुलिस ने 29 सितम्बर को एक केस दर्ज किया था, जिसमें शहर की ही 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि मनप्रीत सिंह नाम के लड़के ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। थाना त्रिपड़ी की पुलिस ने इस मामले में मनप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था।