Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Sep, 2017 02:23 PM
फगवाड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की जहर निगलने के पश्चात मौत हो गई। उक्त व्यक्ति की पहचान कुलदीप सिंह वासी चाचोकी के रूप में हुई है।
फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की जहर निगलने के पश्चात मौत हो गई। उक्त व्यक्ति की पहचान कुलदीप सिंह वासी चाचोकी के रूप में हुई है।
लाश को थाना सदर की पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल फगवाड़ा भेज दिया है। कुलदीप सिंह ने जहर क्यों निगला, यह पहेली बना हुआ है। हालांकि उसके निकट पारिवारिक सूत्रों ने दावा किया है कि कुलदीप की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके पश्चात उसकी मौत हो गई। थाना सदर ने उक्त मामले को लेकर धारा 174 सी.आर.पी.सी. के तहत पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसकी मौत की सटीक वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद होगा।