Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Aug, 2017 01:02 PM
थाना बडाली आला सिंह की पुलिस ने एक व्यक्ति को 5 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। थाना बडाली आला
फतेहगढ़ साहिब (बख्शी,मग्गो, स.ह.) : थाना बडाली आला सिंह की पुलिस ने एक व्यक्ति को 5 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। थाना बडाली आला सिंह के एस.एच.ओ. सतनाम सिंह विर्क ने बताया कि ए.एस.आई. मनदीप सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान अनाज मंडी बडाली आला सिंह के नजदीक जब एक व्यक्ति की शक होने पर तलाशी ली तो उससे 5 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान जगदीश राम पुत्र तेजा राम निवासी गांव असलापुर थाना पायल जिला लुधियाना के तौर पर हुई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए व्यक्ति के खिलाफ थाना बडाली आला सिंह में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।