रिटायर्ड सीनियर सिटीजन्स के अनुभवों की कांग्रेस को बहुत जरूरत: परनीत कौर

Edited By Updated: 22 Sep, 2016 01:46 PM

punjab assembly elections 2017

पंजाब कांग्रेस के सचिव के.के. सहगल एस.बी.ओ.पी. ने रिटायर्ड सीनियर सिटीजन के साथ बैठक की।

पटियाला (राजेश) : पंजाब कांग्रेस के सचिव के.के. सहगल एस.बी.ओ.पी. ने रिटायर्ड सीनियर सिटीजन के साथ बैठक की। इसमें विशेष तौर पर विधायक परनीत कौर, विधायक हरदयाल सिंह कंबोज और पंजाब कांग्रेस के महासचिव के.के. शर्मा भी विशेष तौर पर पहुंचे और बैठक को संबोधित किया। 

 

परनीत कौर ने कहा कि रिटायर्ड सीनियर सिटीजन के अनुभवों की कांग्रेस को बहुत जरूरत है। वह चाहती हैं कि सीनियर सिटीजन हर जगह और हर घर में जाकर कांग्रेस के लिए प्रचार करें और कांग्रेस की नीतियों बारे लोगों को जागरूक करें। 
उन्होंने कहा कि 2002 से 2007 तक कांग्रेस ने पंजाब में सर्वपक्षीय विकास किया, परंतु मौजूदा अकाली-भाजपा सरकार ने पंजाब का बेड़ा गर्क कर दिया है। 

 

इस मौके पर सहगल ने कहा कि नई पाॢटयों के पास कोई भी एजैंडा नहीं है। मौजूदा अकाली-भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुखी है। मौजूदा समय में पंजाब सरकार विरोधी लहर चल रही है जिसके फलस्वरूप आने वाले 2017 के चुनाव में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। यहां यह भी बात वर्णनीय है कि के.के सहगल के लंबे तजुर्बे और एस.बी.ओ.पी. यूनियन में इनके रसूख का भी कांग्रेस को चुनावों में बहुत फायदा मिलेगा। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!