Edited By Updated: 28 May, 2016 08:10 PM
प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार को चूडिय़ां भेजने की असफल कोशिश करने वाले कांग्रेस के एम.पी. रवनीत सिंह....
श्री मुक्तसर साहब: प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार को चूडिय़ां भेजने की असफल कोशिश करने वाले कांग्रेस के एम.पी. रवनीत सिंह बिट्टू पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने चुटकी ली है। मुख्यमंत्री बादल का कहना है कि बिट्टू को सोने की चूडिय़ां भेजनी चाहिए थीं।
बादल का कहना है कि अपराध हर जगह होता है और कोई भी इसको रोक नहीं सकता। बादल मुताबिक प्रदेश का माहौल शांत है। बताने योग्य है कि शुक्रवार को कांग्रेसी एम.पी. रवनीत बिट्टू के नेतृत्व में कांग्रेसी वर्करों की तरफ से मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री को डी.सी. दफ्तर के द्वारा चूडिय़ां भेजने के लिए प्रदर्शन किया गया जिस को पुलिस ने असफल कर दिया।