Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Mar, 2018 12:48 PM
मोगा से थोड़ी दूर गांव चीमा के पास मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात लुटेरे रणजीत सिंह निवासी गांव खटड़ा, खन्ना को गोली मारकर घायल करने के बाद उसकी ब्रेजा गाड़ी छीनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर एस.पी. डी. वजीर सिंह खहरा, डी.एस.पी. सर्बजीत सिंह,...
मोगा(आजाद):मोगा से थोड़ी दूर गांव चीमा के पास मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात लुटेरे रणजीत सिंह निवासी गांव खटड़ा, खन्ना को गोली मारकर घायल करने के बाद उसकी ब्रेजा गाड़ी छीनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर एस.पी. डी. वजीर सिंह खहरा, डी.एस.पी. सर्बजीत सिंह, थाना धर्मकोट के प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे और जांच की।
जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह अपने रिश्तेदारों को मिलकर जीरा से वापस अपनी ब्रेजा गाड़ी पर जा रहा था। जैसे ही वह गांव चीमा के पैट्रोल पम्प के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों ने उसे घेर लिया और गोली मारकर उसकी गाड़ी छीनकर फरार हो गए। गोली उसकी जांगों में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।