पंजाब की डूबती नैया को बचा सकती है  कांग्रेस  :  सिंगला

Edited By Updated: 29 Sep, 2016 11:31 AM

congress

पंजाब प्रदेश कांग्रेस द्वारा कांग्रेस पार्टी की नीतियों और प्राप्तियों को घर-घर पहुंचाने के लिए शुरू की गई

मोगा (ग्रोवर): पंजाब प्रदेश कांग्रेस द्वारा कांग्रेस पार्टी की नीतियों और प्राप्तियों को घर-घर पहुंचाने के लिए शुरू की गई प्रचार मुहिम की बस लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता विजय इन्द्र सिंगला व क्षेत्र के सीनियर कांग्रेसी नेताओं द्वारा मोगा शहर में बैठकें कर पार्टी की मजबूती के लिए रणनीति बनाई गई। 


चौक शेखा क्षेत्र के नजदीक शहरी कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बंसल और पंजाब प्रदेश कांग्रेस के सचिव एडवोकेट रविंद्र सिंह रवि ग्रेवाल की देखरेख में आयोजित एकत्रत को संबोधित करते हुए विजय इन्द्र सिंगला ने कहा कि पंजाब सरकार की नाकामी के कारण मालवा क्षेत्र के  केंद्र के रूप में जाना जाता क्षेत्र मोगा आज नशों की राजधानी बन गया है। उन्होंने कहा कि मोगा जिले क ा एक ऐसा गांव भी है, जहां 70 प्रतिशत से अधिक महिलाएं और पुरुष नशा तस्करी के आरोपों का सामना कर रहे हैं। पंजाब की डूबती नैया को 130 वर्षों से शासन का तजुर्बा रखने वाली कांग्रेस सरकार ही बचा सकती है।

   इस अवसर पर पूर्व मंत्री डा. मालती थापर, एडवोकेट रविंद्र सिंह ग्रेवाल, विनोद बंसल, प्रदेश सचिव डा. हरजोत कमल सिंह, इन्द्रजीत सिंह बीड़ चडि़क, जिलाध्यक्ष कर्नल बाबू सिंह, जस्सी ढुडीके, दविंद्रजीत सिंह लाडी ढोस, जगसीर सिंह मंगेवाला के अलावा पार्टी के नेता एवं वर्कर उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!